नूर अहमद (Noor Ahmad) की शानदार गेंदबाजी के चलते चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई की एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 32 रन से हरा दिया। पांच मैच में यह चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है और पांच मैच बाद भी कोलकाता अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने इसस मुकाबले के लिए अपने बल्लेबाजी लाइनअप में बदलाव किया। फिन एलन और सुनील नारायण पारी की शुरुआत करने उतरी और 19 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गई। एलन (1) एक बार फिर फ्लॉप रहे औऱ नारायण ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। 

Advertisement

इसके बाद कप्तान अंजिक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। लेकिन 6 रन के अंदर 3 विकेट गिरने के चलते कोलकाता बैकफुट पर चली गई। रहाणे ने 22 गेंदों में 28 रन और रघुवंशी ने 19 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। 

निचले क्रम में रमनदीप सिंह ने 23 गेंदों में 35 रन और रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए।  दोनों ने सातवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 63 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत के करीब नहीं ले जा सके। कोलकाता की टीम 20 ओवर  में  7 विकेट गवाकर 160 रन ही बना सकी। 

चेन्नई के लिए नूर अहमद ने 3 विकेट, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट, खलील अहमद और अकील होसैन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। पिछले मैच के शतकवीर संजू सैमसन इस मैच में भी चेन्नई की टॉप स्कोरर रहे और 32 गेंदों में 48 रन बनाए। 

Advertisement

उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रन और आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट, वैभव अरोड़ा, अनूकुल रॉय और सुनील नारायण ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार