आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को लेकर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Advertisement

पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आईपीएल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के पास वो सारे हथियार है जिससे वो चैंपियन बन सकती है।

Advertisement

साल 2020 के आईपीएल में चेन्नई का सफर काफी खराब रहा था और ऐसा पहली बार हुआ था जब टीम सेमीफाइनल में नहीं जा पाई थी। हालांकि 2021 में जबरदस्त वापसी करते हुए उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है।

केविन पीटरसन ने एक पोर्टल के लिए लिखा," जब अप्रैल के महीने में सभी लोगों ने आईपीएल के शुरू होने से पहले ओल्ड बॉयज को हारा हुआ मान लिया था लेकिन उनको अच्छा प्रदर्शन करता हुआ देखकर खुशी हुई है। जो पुराने खिलाड़ी हैं उनके फॉर्म में आने से थोड़ा समय लगता है। अगर वो तैयार है तो इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अच्छा हो सकता है। इस बार वो विजेता बनने के प्रबल दावेदार हैं और सबने सोचा था कि टाइटल जीतना उनके बस के बाहर है।"

अभी तक आईपीएल के पहले चरण तक चेन्नई की टीम की बात की जाए तो वो प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद दूसरे स्थान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार