'कभी-कभी लगता है कि अपुन ही भगवान है', IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मॉरिस तो फैंस ने जमकर किया ट्रोल

Updated: Thu, Feb 18 2021 17:04 IST
Cricket Image for 'कभी-कभी लगता है कि अपुन ही भगवान है', IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मॉरिस तो (Image Credit: Twitter)

आईपीएल 2021 के लिए नीलामी चल रही है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख में खरीदा है। बोली के दौरान पंजाब और मुंबई के बीच जमकर वॉर देखने को मिली। क्रिस मॉरिस को राजस्थान, पंजाब और आरसीबी की टीम अपने दल में शामिल करने के लिए काफी बेताब दिखी।

जैसे ही मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने तो फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात कर दी। फैंस मॉरिस को लेकर कई तरह के मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 75 लाख से शुरू हुई क्रिस मॉरिस की बोली में फ्रेंचाइजी के बीच जमकर तनाव देखने को मिला। पिछले साल मॉरिस को आरसीबी ने 10 करोड़ में खरीदा था। हालांकि वह सीजन उनका काफी खराब रहा था और उन्होंने टीम को काफी निराश किया था। वह चोट की वजह से आईपीएल के काफी मैच नहीं खेल पाए थे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें