काउंटी चैम्पियनशिप की शुरुआत हो चुकी है। काउंटी क्रिकेट खिलाड़ियों को घरेलू सर्किट में मजबूत प्रदर्शन करके नेशनल टीम में जगह बनाने का एक शानदार मौका देता है। सरे के लिए खेलने वाले रोरी बर्न्स (Rory Burns) उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो काउंटी चैम्पियनशिप में शानदार खेल के जरिए नेशनल टीम में दोबारा दस्तक देने की कोशिश कर रहे हैं। 

Advertisement

हालांकि, Warwickshire के खिलाफ खेल के अंतिम दिन में रोरी बर्न्स कुछ अलग कारणों से चर्चा में रहे। खेल में कोई परिणाम अपेक्षित नहीं होने के कारण, सरे के कप्तान रोरी बर्न्स ने गेंदबाजी करने का मन बनाया और चोटी खोलकर अपने लंबे और लहराते बालों के साथ मैदान पर गेंदबाजी करने के लिए आए।

Advertisement

जब रोरी बर्न्स अपनी मीडियम पेस गेंद डालने के लिए दौड़े तो सब मुस्कुरा दिए वजह थी उनके खुले हुए बाल। दिलचस्प बात यह है कि बर्न्स के लंबे बाल एमस धोनी की याद दिला रहे थे। इंटरनेशनल करियर के शुरुआती दिनों में धोनी भी ऐसे खुले बालों में मैदान पर आते थे। 

बहुत कम लोगों इस बात की जानकारी है कि धोनी कई बार मैदान पर गेंदबाजी भी कर चुके हैं। रोरी बर्न्स के लहराते बाल 2006 में धोनी की वही यादें वापस लेकर आ गए जब धोनी ने मैदान पर अपने बालों को लहराकर गेंदबाजी की थी।

धोनी ने अपने 90 मैचों के टेस्ट करियर में 16 ओवर फेंके हैं। भारत के पाकिस्तान दौरे के दौरान मेजबान टीम ने लगभग हर मैच में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी जिसके बाद धोनी को मैदान पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। वहीं अगर रोरी बर्न्स की बात करें तो सरे के लिए पारी की शुरुआत करते हुए वो कुछ खास नहीं कर सके। पहली पारी में उन्होंने महज 41 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार