डर्बीशायर के एक सदस्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद डर्बीशायर और एसेक्स के बीच खेला जाने वाला काउंटी का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। यह तीसरा मामला है जब कोरोना के कारण इंग्लैंड के प्रीमियर घरेलू क्रिकेट में बाधा आई है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकोंब कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिडलसेक्स और लिचेस्टरशायर के बीच होने वाले मुकाबले से बाहर रहे थे।

Advertisement

केन की टीम के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे ससेक्स के खिलाफ मुकाबले के लिए नई टीम उतारनी पड़ी थी।

Advertisement

डर्बीशायर का कौन सा खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आया है उसकी पहचान नहीं बताई गई है और उसे आईसोलेशन में रखा गया है। उनके टीम के साथी खिलाड़ियों को भी आईसोलेशन में रखा गया है। मैदान पर उतरने के लिए उपयुक्त खिलाड़ियों के मौजूद नहीं होने के कारण अंपायरों को मैच को रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

डर्बीशायर के सीईओ रियान डुकेट ने बयान जारी कर कहा, "मैच का रद्द होना निराशाजनक है। लेकिन खिलाड़ी, स्टाफ और प्रशंसकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।" बयान में बताया कि इस मैच के लिए जिन्होंने टिकट खरीदे थे उन्हें इसका भुगतान मिलेगा और दर्शकों को इसके लिए क्लब से संपर्क करने की जरूरत नहीं है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार