Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार (12 अप्रैल) को CSK के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी 3   मैचों में से 2 में जीत और एक में हार का सामना कर चुकी है। CSK पॉइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर काबिज है।

इस मैच में आप मोईन अली पर दांव खेल सकते हो। चेन्नई के होम ग्राउंड पर स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। मोईन अली यहां आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। इसी मैदान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मोईन ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके थे। मोईन नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हैं ऐसे में उनके पास भरपूर रन बनाने का मौका भी होगा। उपकप्तान के तौर पर जोस बटलर या युजवेंद्र चहल का चुनाव किया जा सकता है।

CSK vs RR: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 12 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

CSK vs RR, Pitch Report

यह मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम कम से कम 150 रन बनाना चाहेगी। पिच से स्पिन गेंदबाज़ों को मदद मिलती है।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 217 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ महज 205 रन ही बना सकी थी। मुकाबले में कुल 14 विकेट गिरे थे जिसमें से स्पिन गेंदबाज़ों ने 8 विकेट चटकाए थे।

CSK vs RR Head-to-Head

कुल - 26
चेन्नई सुपर किंग्स - 15
राजस्थान रॉयल्स - 11

CSK vs RR: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

CSK vs RR Team News

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज़ दीपक चाहर और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स पिछला मुकाबला नहीं खेल सके थे। वह अनफिट हैं और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी मैच को मिस कर सकते हैं। मोईन अली की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर (उपकप्तान), डेवोन कॉनवे
बल्लेबाज़ - अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोईन अली (कप्तान), मिचेल सेंटनर
गेंदबाज़ - युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट

Chennai Super Kings Probable Playing XI 

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे,मोईन अली, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हैंगरगेकर

Rajasthan Royals Probable Playing XI 

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार