24 दिसंबर। बिग बैश लीग 2018-19 के छठे मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने एडिलेड स्‍ट्राइकर्स को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मैच डेनियल क्रिस्टियन ने नाबाद 49 और मोहम्‍मद नबी ने नाबाद 48 रन बनाकर मेलबर्न रेनेगेड्स को जीत दिला दी। स्कोरकार्ड

Advertisement

मेलबर्न रेनेगेड्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया जिसके बाद एडिलेड स्‍ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए और बाद में एडिलेड स्‍ट्राइकर्स ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को 19.1 ओवर में 176 रन बनाकर हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में डेनियल क्रिस्टियन ने कमाल कर दिया और केवल 27 गेंद पर 49 रन की पारी खेली। आपको बता दें कि यह मैच होने से पहले डेनियल क्रिस्टियन फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा था। 

मैच शुरू होने से पहले ऐसा माना जा रहा था कि डेनियल क्रिस्टियन यह मैच नहीं खेल पाएंगे लेकिन वो फिट होकर वापस टीम के साथ जुड़े और इस मैच में धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स को जीत दिला दी। डेनियल क्रिस्टियन ने अपनी धमाकेदार पारी में 2 चौके और 5 छक्के जमाकर कमाल कर दिया। स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार