ऑकलैंड/नई दिल्ली, 31 मार्च (CRICKETNMORE) । न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऑकलैंड हवाई अड्डे पर ही 36 वर्षीय विटोरी ने पत्रकारों से बात करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। विटोरी ने कहा, "आस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप फाइनल मेरा आखिरी मैच रहा। अपने करियर को खत्म करने का यह अच्छा अवसर है। अगर हम जीत हासिल करते तो और अच्छा होता लेकिन इसके बावजूद पिछले छह हफ्ते के प्रदर्शन से हम खुश हैं।"

हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले विटोरी ने करियर में 113 टेस्ट खेले और 362 विकेट हासिल किए। साथ ही 4531 रन भी उनके खाते में शामिल हैं। कपिल देव और इंग्लैंड के इयान बॉथम के बाद विटोरी तीसरे ऐसे टेस्ट खिलाड़ी हैं जिनके नाम 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट और 4000 से ज्यादा रन हैं।

विटोरी का यह जलवा वन डे प्रारूप में भी कायम रहा और उन्होंने 295 मैचों में 305 विकेट चटकाए। वह पांच वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम के सदस्य रहे। इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड कप-1999 में उन्होंने कोई मैच नहीं खेला, लेकिन इसके बाद 2003 से 2015 तक के वर्ल्ड कप में उन्होंने 32 मैच खेले और 36 विकेट हासिल किए।

इसमें 15 विकेट उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में चटकाए। विटोरी ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में फरवरी-1997 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी और कीवी टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके एक महीने बाद ही उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच से अपने वन डे करियर का भी आगाज किया।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार