28 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डी आर्सी शॉर्ट ने शुक्रवार (28 सितंबर) को सिडनी में खेले गए जेएलटी वनडे कप के मुकाबले में लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

क्वींसलैंड के खिलाफ खेलते हुए शॉर्ट ने 148 गेंदों में 15 चौकों औऱ 23 छक्कों की मदद से 257 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसकी बदौलत उनकी टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने 47 ओवर में 387 रन बनाए। 

Advertisement

लिस्ट ए क्रिकेट में उनसे बड़ा स्कोर सिर्फ भारत के रोहित शर्मा (264 रन) और इंग्लैंड के एलिस्ट ब्राउन (268 रन) ने बनाया है। इसके अलावा वह लिस्ट ए में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने बेन डंक के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 229 रन बनाए थे। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS   

शॉर्ट ने अपनी इस पारी में 23 छक्के जड़े, जो कि लिस्ट ए क्रिकेट का नया रिकॉर्ड है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार