28  सितंबर, बेंगलोर (CRICKETNMORE)। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर करियर के 100वें वनडे मैच में शतक जमाने वाले पहले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि गुरुवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में हासिल की। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने केदार जाधव द्वारा फेंके गए 31वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार यह उपलब्धी हासिल की है।  वनडे में यह उनका 14वां शतक है। उन्होंने 119 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल हैं। 

Advertisement

लाइव स्कोर

वह वनडे इतिहास में अपने 100वें मैच में शतक जमाने वाले विश्व के आठवें बल्लेबाज हैं। वार्नर ने इस मैच में अपने जोड़ीदार एरॉन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 231 रनों की विशाल साझेदारी की। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

उनसे पहले वेस्टइंडीज के गॉर्डन ग्रीनीज, न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्‍स, पाकिस्तान के यूसुफ योहाना, श्रीलंका के कुमार संगकारा, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक और वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन यह रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार