आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेल रहे डेविड वॉर्नर का बल्ला जमकर बरसा। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की जोड़ी ने गलत साबित कर दिया।

Advertisement

दोनों ने 6 ओवरों में ही 68 रन जोड़ दिए और केकेआर के खेमे में खलबली मचा दी। इस दौरान श्रेयस अय्यर ने वरुण चक्रवर्ती को पांचवें ओवर में ही गेंद थमा दी लेकिन वॉर्नर ने इस मिस्ट्री स्पिनर का भी लिहाज़ नहीं किया और स्वैग दिखाते हुए 88 मीटर का छक्का जड़ दिया। उनका ये छक्का देखकर स्टेडियम में बैठी हुई फैनगर्ल भी झूम उठी।

Advertisement

इस छ्क्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस वॉर्नर के बल्ले से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक वॉर्नर ने 30 गेंदों में 45 रन बना लिए थे और इस दौरान उनके बल्ले से 5 स्टाइलिश चौके और 1 गगनचुंबी छक्का भी देखने को मिला। वॉर्नर के अलावा पृथ्वी शॉ ने भी जमकर केकेआर के गेंदबाज़ों की पिटाई की।

शॉ ने आउट होने से पहले लगातार अपना दूसरा अर्द्धशतक पूरा किया और मात्र 29 गेंदों में 51 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि इतनी शानदार शुरुआत के बाद ऋषभ पंत की टीम कितना बड़ा स्कोर बना पाती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार