24 मार्च। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने रविवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। वह पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

Advertisement

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में वापसी करते ही अर्धशतक जमा दिया है। वॉर्नर ने केवल 31 रन पर अर्धशतक ठोकर धमाल मचा दिया। आईपीएल के करियर में वॉर्नर का यह 37वां अर्धशतक है। आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बन गए हैं।

अबतक 12 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 113 रन बना लिए हैं। इस समय डेविड वॉर्नर तूफानी पारी खेलकर 42 गेंद पर 73 रन बना लिए हैं। 

दो बार की चैम्पियन कोलकाता ने आईपीएल में अपना पिछला खिताब 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में जीता था जबकि हैदराबाद को पिछले सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार