Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार (20 मई) को खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत हुई थी तब सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर पर 27 रनों से हराया था। ऐसे में अब कैपिटल्स की टीम सुपर किंग्स से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

इस मुकाबले में आप डेवोन कॉनवे को कप्तान बना सकते हैं। कॉनवे ने टूर्नामेंट में अब तक 12 इनिंग में 49.80 की औसत से कुल 498 रन बनाए हैं। उपकप्तान के तौर पर आप अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, या ऋतुराज गायकवाड़ को चुन सकते हैं।

DC vs CSK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 20 मई 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू -  अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

DC vs CSK: Pitch Report

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों को काफी मदद करती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं। दिल्ली और चेन्नई के बीच भी एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 रन रहता है।

यहां पिछला मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें पंजाब किंग्स ने 20 में 167 रन बनाए थे, इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 136 रन ही बना सकी थी और यह मैच 31 रनों से गंवा बैठी थी।

DC vs CSK Head-to-Head

कुल - 28
चेन्नई सुपर किंग्स - 18
दिल्ली कैपिटल्स - 10

DC vs CSK: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे (कप्तान), फिल साल्ट
बल्लेबाज़ - डेविड वॉर्नर, राइली रूसो, शिवम दूबे, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, मिचेल मार्श, अक्षर पटेल (उपकप्तान)
गेंदबाज़ - तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना

Delhi Capitals Probable Playing XI

डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, राइली रूसो, फिल साल्ट (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार

Chennai Super KingsProbable Playing XI

ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार