Delhi Capitals vs Punjab Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 59वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार (13 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन अब तक पंजाब किंग्स ने 11 मैचों में 5 जीत हासिल करके कुल 10 अंक जोड़े हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक खेले 11 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल करके 8 अंक ही प्राप्त कर सकी है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों ही टीमें किसी भी हाल में जीतना चाहेंगी।

इस मैच में आप मिचेल मार्श पर दांव खेल सकते हैं। यह हरफनमौला खिलाड़ी टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों में कुल 125 रन और 12 विकेट झटक चुका है। मार्श आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप शिखर धवन या अक्षर पटेल को चुन सकते हैं।

DC vs PBKS: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 13 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

DC vs PBKS: Pitch Report

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों को काफी मदद करती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं। दिल्ली और पंजाब के बीच भी एक हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 रन रहता है।

यहां पिछला मुकाबला आरसीबी और डीसी के खेला गया था जिसमें बैंगलोर ने 20 ओवर में 181 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 16.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने मैच 7 विकेट से जीता था।

DC vs PBKS Head-to-Head

कुल - 30
दिल्ली कैपिटल्स - 15
पंजाब किंग्स - 15

DC vs PBKS: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Delhi Capitals vs Punjab Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - फिल साल्ट, जितेश शर्मा
बल्लेबाज़ - डेविड वॉर्नर, शिखर धवन(उपकप्तान), राइली रूसो
ऑलराउंडर - मिचेल मार्श (कप्तान), अक्षर पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन
गेंदबाज़ - अर्शदीप सिंह, नेथन एलिस

Delhi Capitals Probable Playing XI

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद

Punjab Kings Probable Playing XI

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नेथन एलिस

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार