10 नवंबर,नई दिल्ली। तेज गेंदबाज दीपक चहर के छह विकेट के दम पर भारत ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के तीसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 30 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया।
Advertisement
भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 19.2 ओवर में 144 रनों पर ढेर हो गई।
Advertisement
चहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.2 ओवरों में 7 रन देकर 6 विकेट के लिए। इस दौरान उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। इसके साथ ही वह भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
वह टी-20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा, वह एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज भी बने।