Delhi Capitals vs UP Warriorz, WPL Dream 11 Team

Advertisement

WPL 2023 का 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों ही टीम अपने पिछले मुकाबले जीतकर एक दूसरे से भिड़ने वाली है। कैपिटल्स ने RCB को 60 रनों से हराया था, वहीं वॉरियर्स ने GG को रोमांचक मैच में 3 विकेट से मात दी थी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Advertisement

इस मुकाबले में किसी बल्लेबाज़ या ऑलराउंडर पर दांव खेलना सटीक फैसला होगा। शेफाली वर्मा या मेग लैनिंग को कप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले मैच में तूफानी पारी खेली थी। शेफाली ने 45 गेंदों पर 84 रन ठोके थे, वहीं मेग लैनिंग ने 43 गेंदों पर 72 रन बनाए थे। वॉरियर्स की टीम से ग्रेस हैरिस को कप्तान या उपकप्तान के रूप में देखा जा सकता है। हैरिस ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स के मुंह से जीत छीन निकाली थी। उन्होंने 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 59 रन ठोके थे। अगर आप किसी गेंदबाज़ या ऑलराउंडर पर दांव खेलना चाहते हैं, तो दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन या तारा नॉरिस टॉप पिक होंगी।

DEL-W vs UP-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 07 मार्च, 2023
समय - 07:30 AM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई

DEL-W vs UP-W, Pitch Report

Advertisement

यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों को मदद करती है। ऐसे में आप अपनी ड्रीम टीम में ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाज़ों और ऑलराउंडर्स को शामिल कर सकते हैं। इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 179 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम विपक्षी टीम को पहले बैटिंग करने को कह सकती है। मैच में डीयू फैक्टर आने की भी संभावना होगी।

यहां पिछला मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया था जिसमें यूपी ने आखिरी ओवर में ग्रेस हैरिस की शानदार पारी के दम पर जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमों ने लगभग 170 रन करीब बनाए थे।

DEL-W vs UP-W: Where to Watch?

Advertisement

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

DEL-W vs UP-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - एलिसा हीली
बल्लेबाज - मेग लैनिंग, ग्रेस हैरिस, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, किरण नवगिरे
ऑलराउंडर - मरिज़नने कप्प, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस

Advertisement

Delhi Capitals Probable Playing XI 

शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मरिज़नने कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नॉरिस

UP Warriorz Probable Playing XI 

Advertisement

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, सिमरन शेख, किरण नवगिरे, देविका वैद्य, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार