दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी 2022-23 के मुकाबले में शुक्रवार (20 जनवरी) को मुंबई को 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई को 42 साल बाद को मुकाबला हराया है। 88 साल लंबे इस टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ही दिल्ली ने मुंबई की टीम को मात दी है। 

Advertisement

मुंबई ने दिल्ली से सामनें जीत के लिए सिर्फ 95 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली की टीम ने सिर्फ 15.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। 
शुरूआत से दिल्ली की पकड़

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने पहली पारी में सरफराज खान (125) के शतक के दम पर 293 रन बनाए थे। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 रन और शम्स मुलानी ने 39 रन बनाए, लेकिन टीम के पांच बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। दिल्ली के लिए प्रंशु विजयरन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

इसके जवाब में दिल्ली  ने वैभव रावल की 114 रन और कप्तान हिम्मत सिंह की 85 रन की पारी की बदौलत 369 रन बनाए औऱ पहली पारी में 76 रनों की अहम बढ़त हासिल की की। मुंबई के लिए पहली पारी में तुषार पांडे ने चार औऱ शम्स मुलानी ने तीन विकेट हासिल किए,लेकिन दोनों ही मंहगे साबित हुए।
दिविज मेहरा ने बरपाया कहर

दूसरी पारी में मुंबई की टीम दिविज मेहरा की शानदार गेंदबाजी के आगे पस्त हो गई। मुंबई 60.5 ओवर में 170 रन पर ही ढेर हो गई। जिसमें कप्तान अंजिक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए, वहीं तनुश कोटियन ने नाबाद 50 रन औऱ शम्स मुलानी ने 30 रन की पारी खेली।

दिल्ली के लिए दिवज ने पांच विकेट, वहीं प्रंशु विजयरन और ऋतिक शौकीन ने दो-दो, योगेश शर्मा ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

इसके जवाब में वैभव शर्मा ने 49 गेंदों में 36 रन और ऋतिक शौकी ने 39 गेंदों में नाबाद 36 रन की पारी खेलकर दिल्ली को आसानी से जीत दिला दी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार