RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक मिडल ऑर्डर बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) के पास शनिवार (18 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो साउथ अफ्रीका का कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
12000 टी-20 रन
मिलर ने टी-20 क्रिकेट में 561 मैच की 509 पारियों में 35.39 की औसत से 11964 रन बनाए। अगर इस मैच में वह 36 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में 12000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और फाफ डु प्लेसिस ही ऐसा कर पाए हैं।
टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के
मिलर अगर पांच छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 550 छक्के जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले और दुनिया के दसवें क्रिकेटर बन जाएंगे। क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल,निकोलस पूरन, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स,कॉलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।
मौजूदा आईपीएल में मिलर ने 3 पारियों में 79 की औसत से 79 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 41 रन रहा है।
टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी।