दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने रविवार (17 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 42 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, जिसमें एक चौका और तीन छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड

Advertisement

आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में केएल राहुल टॉप पर पहुंच गए हैं। राहुल के राजस्थान के खिलाफ 19 पारियों में 9 पचास प्लस स्कोर हो गए औऱ इस लिस्ट में उन्होंने एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा। 

IPL में राजस्थान के खिलाफ सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

9 – केएल राहुल (19 पारियां)*

8 – एबी डी विलियर्स (20 पारियां)

Advertisement

7 – शिखर धवन (24 पारियां)

7 – विराट कोहली (33 पारियां)

6 – ईशान किशन (14 पारियां)

Advertisement

खास लिस्ट में हुए शामिल

राहुल आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, शिखऱ धवन, रोहित शर्मा ने यह कारनामा किया है। 

आईपीएल में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

Advertisement

76 - विराट कोहली

66 - डेविड वॉर्नर

53 - शिखर धवन

Advertisement

51 - रोहित शर्मा

50 - केएल राहुल*

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी 

Advertisement

आईपीएल में दो या उससे ज्यादा बार लगातार तीन सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले राहुल पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 2024 से लगातार तीसरे सीजन उन्होंने 500 रन के आंकड़े को हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2018 से 2022 तक लगातार पांच सीजन में यह कारनामा किया था। 

एक आईपीएल सीज़न में लगातार सबसे ज़्यादा 500+ रन

6 - डेविड वार्नर (2014-20)

Advertisement

5 - केएल राहुल (2018-22)

4 - विराट कोहली (2023-26)

3 - क्रिस गेल (2011-13)

Advertisement

3 - शिखर धवन (2019-21)

3 - साई सुदर्शन (2024-26)

Also Read: LIVE Cricket Score

3 - केएल राहुल (2024-26)*

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार