आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में जब दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने थीं तो एक मज़ेदार नजारा देखने को मिला। इस लो स्कोरिंग मैच में जब दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी तो पूरी टीम सिर्फ 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई लेकिन अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जैसे ही देखा कि दिल्ली की टीम ने 49 रन का आंकड़ा पार कर लिया है तो फैंस ने आरसीबी के मज़े लेने शुरू कर दिए।
इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस आरसीबी के मज़े लेते हुए "49, 49" के नारे लगाने शुरू कर देते हैं। बता दें कि ये IPL के इतिहास के सबसे बदनाम रिकॉर्डों में से एक है। ये नारा सीधे तौर पर आरसीबी पर साधा गया था, जिनके नाम अभी भी इस टूर्नामेंट में सबसे कम टीम स्कोर बनाने का अवांछित रिकॉर्ड दर्ज है।
ये रिकॉर्ड 2017 का है, उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सिर्फ 49 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। ऐसे में जब भी ऐसा लगता है कि आरसीबी का ये रिकॉर्ड टूट सकता है तो फैंस उत्साहित हो जाते हैं लेकिन जब ये रिकॉर्ड नहीं टूट पाता तो फैंस आरसीबी के मज़े लेना भी शुरू कर देते हैं और दिल्ली के खिलाफ मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
Also Read: LIVE Cricket Score
आठ मैच में छठी जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। आरसीबी के 12 पॉइंट्स हैं और टीम ने प्लेऑफ की तरह एक और कदम बढ़ा लिया है। पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है। वहीं करारी हार के बाद बी दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर ही बनी हुआई है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम की आठ मैच में यह पांचवीं हार है और नेट रनरेट गिरकर-1.060 हो गया है जो दसवें नंबर पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद सबसे ज्यादा है।