DC Net Bolwer Injured Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच शनिवार, 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले DC के कैंप में एक दर्दनाक घटना घटी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके एक नेट बॉलर को चेहरे पर बॉल लग गई जिसके कारण वो बेहद ही बुरी तरह चोटिल हो गया। ये चोट काफी गंभीर थी और वो खिलाड़ी दर्द से बुरी तरह कराह रहा था। इसी वज़ह से उसे पहले मैदान पर मेडिकल मदद दी गई और फिर स्ट्रेचर पर लेटाकर अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
सोशल मीडिया पर एक 1 मिनट 12 सेकंड वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उस चोटिल खिलाड़ी को दर्द में देखा जा सकता है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि DC की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि ये वीडियो देखने वाले भारतीय फैंस भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि इस युवा खिलाड़ी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी हो और वो जल्द ही पूरी तरह तंदुरुस्त हो जाए।
बात करें अगर IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स टीम के प्रदर्शन की तो वो अब तक सीजन में अपने छह मुकाबले खेलकर सिर्फ 3 जीत हासिल करने पाए हैं। यानी उनके नाम महज़ 6 अंक दर्ज है और वो पॉइंट्स टेबल पर भी छठे पायदान पर ही हैं। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम, जिनसे दिल्ली कैपिटल्स टक्कर लेने वाली है, वो पॉइंट्स टेबल पर 11 अंकों के साथ पहले पायदान पर है। उन्होंने सीजन में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जेमीसन, रेहान अहमद, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विपराज निगम, माधव तिवारी।