21 मई, रायपुर (CRICKETNMORE)। आईपीएल के 52वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने अहम मुकाबले में सनराइजर्स हेदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखा है।

Advertisement

टॉस: दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया

Advertisement

वैन्यू: रायपुर

सनराइजर्स हैदराबाद: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाएष सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से कप्तान वार्नर ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। इसके अलावा युवराज सिंह नो 11 गेंद में 10 रन की पारी खेली। दिल्ली डेयरडेविल्स के तरफ से गेंदबाजी में ब्रेथवेट ने 2 विकेट चटकाए और साथ ही डुमीनी और निले को 1 – 1 विकेट मिला।

दिल्ली की टीम का अजब - गजब रिकॉर्ड


इसके अलावा आपको बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने एक अजब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। करुण नायर की शानदार पारी के कारण उनको मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जिसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम आईपीएल 2016 में पहली ऐसी टीम बन गई हैं जिसके खिलाड़ियों ने सर्वाधिक बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल करी है। दिल्ली की टीम के 7 खिलाड़ियों ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहे हैं जो इस आईपीएल में रिकॉर्ड बन गया है। दिल्ली डेयरडेविल्स के बाद दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने है जिसके खिलाड़ियों ने 5 बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया है। इसके साथ – साथ गुजरात लायंस, मुंबई इंडियंस और पुणे सुपरजाइंट्स की टीमों के 3 – 3 खिलाड़ियों ने मैन ऑप द मैच जीता है।

दिल्ली डेयरडेविल्स: 159 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने अंतिम ओवर तक चले कड़े मुकाबले में 6 विकेट से हैदराबाद को हरा दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से करूण नायर ने शानदार पारी खेली और अंत तक आउट हुए बिना 83 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। नायर के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स के तरफ से ऋषभ पंत ने 32 रन जमाए। सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से बिरिंदर सरन को 2 विकेट मिला।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच: करूण नायर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार