IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट गुरुवार (27 अगस्त) को पांचवे दिन ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस नतीजे के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि, आखिरी दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने जिस तरह मुकाबले को बचाया, उससे भारत के सीरीज में क्लीन स्वीप करने का सपना पूरा नहीं हो सका।

Advertisement

इसी बीच मुकाबले के पांचवें दिन मैदान के बाहर एक मजेदार वाकया देखने को मिला। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ड्रेसिंग रूम के बाहर गैलरी में बैठे हुए थे, तभी एक भारतीय फैन ने उनसे पारी घोषित करने को लेकर सवाल कर दिया।

फैन ने धनंजय से पूछा कि श्रीलंका आखिर कब अपनी पारी घोषित करेगा। कप्तान ने भी सवाल को टालने के बजाय बेहद मजेदार अंदाज में जवाब दिया। धनंजय डी सिल्वा ने भारतीय फैन से कहा, “जब आप बल्लेबाजी करने आएंगे।” 

VIDEO:

पांचवें दिन की शुरुआत में श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 16 रन की बढ़त के साथ बल्लेबाजी कर रही थी। ऐसे में भारत के पास मुकाबला जीतने का अच्छा मौका नजर आ रहा था। उम्मीद थी कि भारतीय गेंदबाज जल्द ही श्रीलंका की पारी समेट देंगे और टीम को एक छोटा लक्ष्य मिलेगा, जिसे हासिल करके भारत सीरीज 2-0 से अपने नाम कर लेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेकिन श्रीलंका के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खासकर सोनल दिनुषा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 264 गेंदों में नाबाद 133 रन की पारी खेली।

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 429 पर 9 विकेट के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो गया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार