नई दिल्ली, 22 मई| वेस्टइंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है और बताया है उनका हर किसी पर कितना प्रभाव रहता है। ब्रावो ने कहा कि धोनी टीम के साथियों को स्वतंत्रता से खेलने की छूट देते हैं जो मैदान पर अच्छे परिणाम लेकर आती है। कोरोनावायरस के कारण अगर स्थिति नहीं बिगड़ी होती तो ब्रावो और धोनी इस समय आईपीएल-13 में चेन्नई के लिए खेल रहे होते।

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो पर अपलोड किए गए वीडियो पर ब्रावो ने कहा, "चेन्नई के ड्रेसिंग रूम में लंबे समय से अच्छे कप्तान रहे हैं। हमारे पास फाफ डु प्लेसिस,  मैं, माइक हसी हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह लोग अलग-अलग देशों में कप्तान है, लेकिन धोनी हमेशा कहते हैं कि आप इसलिए यहां हैं क्योंकि आप अच्छे हैं तो जब आप यहां आए हैं तो आपको अपने आप को साबित करने की जरूरत नहीं है। फ्रेंचाइजी ने देखा है और जानती है कि आप लोग क्या योगदान दे सकते हो।"

ब्रावो ने कहा, "धोनी किसी पर दबाव नहीं डालते। क्रिकेट के बाद आप उन्हें बहुत ही कम देख सकते हो, लेकिन उनका कमरा हमेशा खुला रहता है तो आप कभी भी उसमें जा सकते हो। उन्होंने काफी सारे मैच खेले हैं इसलिए उनसे बात करना शानदार है।"

ब्रावो ने कहा, "वह ऐसा माहौल बनाते हैं कि हर कोई उसमें सहज हो जाता है और हर कोई आराम से रहता है। इतने सारे सम्मान और उपलब्धियों के बाद भी वह सुपर स्टार की तरह व्यवहार नहीं करते।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार