8 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। क्रिकेट फैन्स के लिए एक चौंकाने वाली खबर आई है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने खुलासा किया है कि धोनी और गैरी कर्स्टन साल 2008 में विराट कोहली के डेब्यू करने का पक्ष में नहीं थे। 

Advertisement

दिलीप वेंगसरकर ने कहा जिस समय कोहली ने भारत को अंडर 19 वर्ल्ड का खिताब जीताया था तो कयास लगने लगे कि जल्द ही कोहली को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा।

Advertisement

यहां तक की चयनकर्ताओं के साथ मिलकर इस बारे में पूरी योजना बन गई थी लेकिन ऐन मौके पर धोनी और कोच गैरी कर्स्टन कोहली को टीम में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे।

धोनी एस बद्रीनाथ का समर्थन कर रहे थे। उस समय एस बद्रीनाथ चेन्नई सुपरकिंग्स के तरफ से खेल रहे थे। इसके साथ - साथ वेंगसरकर ने कहा कि एस श्रीनिवासन ने उनसे पूछा कि विराट कोहली को क्यों टीम में शामिल करना चाहिए तो मैनें कहा कि उसने काफी अच्छा फरफॉर्मेंस किया है।

लेकिन इसके बाद श्रीनिवासन ने कहा कि बद्रीनाथ ने भी घरेलू क्रिकेट में 800 रन बनाए हैं। इस घटना के बाद श्रीनिवासन ने उन्हें शरद पवार के पास ले गए और फिर चयनकर्ताओं के तौर पर उनका कार्यकाल समाप्त हो गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार