IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टेस्ट का पांचवां दिन काफी रोमांचक रहा। मुकाबले में भारतीय टीम जीत की स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आखिरी दिन शानदार जुझारूपन दिखाते हुए मैच को ड्रॉ करा दिया।

Advertisement

इस दौरान मैदान पर भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने विकेट हासिल करने के लिए एक मजेदार टोटका आजमाया। श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुषा लगातार भारतीय गेंदबाजों को परेशान कर रहे थे और एक छोर पर मजबूती से डटे हुए थे।

आमतौर पर जब गेंदबाजों को विकेट नहीं मिलते हैं तो खिलाड़ी स्टंप्स पर लगी बेल्स को एक-दूसरे से बदलते हुए किस्मत आजमाते नजर आते हैं। लेकिन ध्रुव जुरेल ने इस पुराने टोटके को थोड़ा अलग अंदाज दे दिया।

जुरेल स्टंप्स के पास पहुंचे और सबसे पहले दोनों बेल्स को निकालकर जमीन पर गिरा दी। इसके बाद उन्होंने स्टंप्स को उखाड़ा और बाएं स्टंप को दाईं जगह तथा दाएं स्टंप को बाईं जगह लगा दिया। फिर उन्होंने दोबारा बेल्स को स्टंप्स के ऊपर रख दिया।

VIDEO:

हालांकि जुरेल का यह नया टोटका भारतीय टीम के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं हुआ। सोनल दिनुषा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। उन्होंने 264 गेंदों में नाबाद 133 रन की जुझारू पारी खेली और श्रीलंका को मुकाबला बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ने मेजबान टीम को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में श्रीलंका ने जबरदस्त वापसी की और 9 विकेट के नुकसान पर 429 रन बनाए। सोनल दिनुषा की जुझारू पारी ने श्रीलंका को हार से बचाने में सबसे अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार