आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में श्रीलंका के स्टार स्पिनर महेश थीक्षाना ने अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी से मैच का रुख बदल दिया। पारी के चौथे ओवर में थीक्षाना ने एक सटीक यॉर्कर डालकर आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग को क्लीन बोल्ड कर दिया और शरुआत में ही टीम को बड़ी सफलता दिला दी। 

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठा मुकाबला रविवार (8 फरवरी) को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। इस मैच में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने कुसल मेंडिस (56*) और कामिंदु मेंडिस (44) की शानदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के चौथे ओवर में महेश थीक्षाना ने अपनी दूसरी गेंद पर कमाल कर दिया। सलामी बल्लबाज और टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग आगे निकलकर आक्रामक शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन थीक्षाना की कैरम बॉल डाली गई सटीक यॉर्कर ने उनके बल्ले के नीचे से निकलते हुए सीधे मिडल स्टंप उड़ा दिया। इस शानदार विकेट के साथ स्टर्लिंग महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

VIDEO:

कप्तान का विकेट गिरते ही आयरलैंड की पारी लड़खड़ा गई। हालांकि रॉस अडायर (34), हैरी टेक्टर (40) और लोर्कन टकर (21) ने कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट झटकते हुए मैच पर पूरी पकड़ बना ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

वानिन्दु हसरंगा और महेश थीक्षाना की घातक गेंदबाज़ी के सामने आयरलैंड की टीम 20 ओवर में सिर्फ 143 रन ही बना सकी। थीक्षाना और हसरंगा ने तीन-तीन विकेट लेकर श्रीलंका को अहम जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार