Sarfaraz Khan Catch: आईपीएल 2026 में चन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना पहला मुकाबला खेलते हुए भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान भले ही बल्ले से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए, लेकिन राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी का एक जबरदस्त डाइविंग कैच लेकर फैंस को रोमांचित जरुर किया।

Advertisement

सोमवार (30 मार्च) को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम शुरुआती झटकों से उबर नहीं पाई। इस दौरान आईपीएल 2026 ऑक्शन में उनके बेस प्राइज 75 लाख रुपय में खरीदे गए सरफराज को भी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौका मिला, लेकिन वह 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

हालांकि राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान उन्होंने अपनी फील्डिंग से जुरुर कमाल दिखाया। पारी का 7वां ओवर चल रहा था और वैभव सूर्यवंशी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। वैभव सूर्यवंशी महज 16 गेंदों में 52 रन ठोक चुके थे। ऐसा लग रहा था कि वह अकेले ही मैच का रुख बदल देंगे।

इसी दौरान उन्होंने ऑफ साईड की दिशा में एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सही तरीके से बल्ले पर नहीं आई और डीप कवर की तरफ चली गई। वहां खड़े सरफराज खान ने तेजी से दौड़ लगाई और आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। यह कैच इतना शानदार था कि हर कोई हैरान रह गया। इस विकेट के साथ ही सूर्यवंशी की तूफानी पारी का अंत हुआ और राजस्थान को 75 रन पर पहला झटका लगा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम 127 रन पर सिमट गई थी, जिसमें जेमी ओवरटन ने 43 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक और यशस्वी जायसवाल की नाबाद 36 गेंदों में 38 रन शानदार पारी के दम पर 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार