पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर अक्सर अपने बयानों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं और सोशल मीडिया पर फैंस गंभीर को उनके बेबाक बयानों के चलते काफी ट्रोल भी करते रहते हैं लेकिन इन सबसे दूर उनकी पत्नी नताशा जैन गंभीर लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं और गंभीर भी उन्हें मीडिया के सामने नहीं आने देते हैं। यही कारण है कि गंभीर की पत्नी नताशा जैन गंभीर के बारे में बहुत कम लोग बात भी करते हैं लेकिन इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उनके बारे में सबकुछ बताएंगे।

Advertisement

Advertisement

नताशा एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वो दिल्ली के एक करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी हैं। कुछ लोगों का मानना है कि गंभीर और नताशा ने अरेंज्ड मैरिज की है लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक, ये दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे और इनकी लव मैरिज हुई है। गौतम गंभीर और नताशा जैन की शादी 28 अक्टूबर 2011 में हुई थी।

एकतरफ जहां गंभीर सोशल मीडिया से दूर रहते हैं तो वहीं, नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। नताशा दिखने में भी काफी खूबसूरत हैं और उनके सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में आप ये देख भी सकते हैं।

Advertisement

गौतम गंभीर और नताशा की केमिस्ट्री काफी अच्छी है और गंभीर अपने इंटरव्यूज़ के दौरान इस बात का खुलासा कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान गंभीर ने बताया था कि उनकी पत्नी को डांस करने का काफी शौक है। इतना ही नहीं नताशा अक्सर गंभीर को डांस करने के लिए कहती हैं लेकिन गंभीर खुद उन्हें मना कर देते हैं।

गंभीर और नताशा की दो बेटियां हैं जिनके साथ ये दोनों काफी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

फिलहाल गंभीर की बात करें तो वो वर्ल्ड कप 2023 में कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार