बेन स्टोक्स (Ben Stokes) का टी-20 इंटरनेशनल में खराब फॉर्म जारी है। बुधवार (26 अक्टूबर) को आयरलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में स्टोक्स 8 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। पारी का छठा ओवर करने आए फिओन हैंड (Fionn Hand) की पहली ही गेंद पर स्टोक्स क्लीन बोल्ड हो गए। 

Advertisement

हैंड ने लेंथ गेंद की स्टंप्स की लाइन में, जिसने पड़ने के बाद अंदर की तरफ कांटा बदला। स्टोक्स गेंद नहीं पढ़ पाए और गेंद सीधे स्टंप्स पर जाकर टकराई। हैंड की इस मैजिक गेंद से स्टोक्स हक्के-बक्के रह गए। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में यह हैंड की पहली गेंद थी, उन्हें इस मुकाबले में सिमी सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। 

Advertisement

स्टोक्स ने इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से टी-20 टीम में वापसी की थी। उसके बाद से अब तक खेली गई पांच पारियों में उन्होंने कुल 41 रन बनाए हैं। उन्होंने क्रमश: 9,7, 17*,2 और 6 रन की पारी खेली। 

हालांकि गेंदबाजी में स्टोक्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 2 विकेट और आयरलैंड के खिलाफ 1 विकेट चटकाया। 

इस मुकाबले में आयरलैंड ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड को 5 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आय़रलैंड की टीम 19.2 ओवरों में 157 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में इंग्लैंड की 14.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए, जिसके बाद बारिश के कारण मैच रुका। उस समय डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार इंग्लैंड का स्कोर 110 रन होना चाहिए थे। अंपायरों ने बातचीत करने के बाद मैच खत्म करने का फैसला किया और आयरलैंड ने 5 रन से मुकाबला जीत लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार