Duleep Trophy Semifinal: साउथ जोन ने बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 पर जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल-2 में नॉर्थ जोन के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे दिन की समाप्ति तक साउथ जोन ने 90 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नॉर्थ जोन पहली पारी में सिर्फ 195 रन पर ढेर हो गई। टीम ने 18 के स्कोर पर सनथ सांगवान (10) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। इसके बाद कामरान इकबाल ने आयुष दोसेजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। आयुष 5 चौकों के साथ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने 95 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद कामरान ने कप्तान कन्हैया वाधवान के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को 150 के पार पहुंचाया।

कन्हैया 3 चौकों के साथ 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कामरान ने 10 चौकों और 1 छक्के के साथ 76 रन बनाए। विपक्षी खेमे से विद्वथ कावेरप्पा ने 66 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि एमडी निधीश और तनय त्यागराजन को 2-2 विकेट हाथ लगे। कावूरी साईतेजा और श्रेयस गोपाल ने 1-1 विकेट झटका।

इस जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने 95 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद कामरान ने कप्तान कन्हैया वाधवान के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 रन जोड़कर टीम को 150 के पार पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रेयस गोपाल छठे विकेट के रूप में आउट हुए; उन्होंने 11 चौकों के साथ 88 रन बनाए। कप्तान तिलक दूसरे दिन के खेल तक 7 चौकों के साथ 106 रन बनाकर नाबाद थे। विपक्षी खेमे से गुरनूर बरार 70 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट चटकाए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार