MI Emirates vs Sharjah Warriors Dream 11 Team: ILT20 लीग का दूसरा मुकाबला शनिवार (14 जनवरी) को शाम 7 बजे एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) और शारजाह वारियर्स (Sharjah Warriors) के बीच शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सितारों से सजी है, ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। एमआई एमिरेट्स की कप्तानी कैरेबियाई खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) के हाथों में होगी, वहीं शाहराज वारियर्स की अगुवाई इंग्लिश ऑलराउंडर मोइन अली (Moeen Ali) करते नज़र आएंगे।

Advertisement

शेख जायद स्टेडियम में गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है, ऐसे में किसी गेंदबाज़ या ऑलराउंडर को कप्तान बनाया जाना चाहिए। ट्रेंट बोल्ट फैंटेसी टीम के कप्तान हो सकते हैं। किसी ऑलराउंडर को भी कप्तान बनाना एक अच्छा फैसला होगा, ऐसे में बेस्ट पिक मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस, और ड्वेन ब्रावो हो सकते हैं। निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, क्रिस बोक्स को अपनी टीम में जरूर शामिल करें। यह खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं।

Advertisement

EMI vs SJH, Pitch Report: शेख जायद स्टेडियम में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। यहां पेस गेंदबाज़ों को मदद मिलती है और औस के कारण दूसरी इनिंग में परेशानी हो सकती है। अब तक 38 बार टी20 फॉर्मेट में यहां टीम ने पहले बॉलिंग करके मैच जीता है। ऐसे में आप पेस अटैक पर भरोसा जता सकते हो। किसी फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर को कप्तान के तौर पर भी चुना जा सकता है।

EMI vs SJH Where to Watch?: ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

EMI vs SJH, Dream11 Team: विकेटकीपर- रहमानुल्लाह गुरबाज, निकोलस पूरन, बल्लेबाज - एविन लुईस, नजीबुल्लाह जादरान, आंद्रे फ्लेचर, ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, मोइन अली (उपकप्तान), गेंदबाजी - ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर, ड्वेन ब्रावो

Advertisement

MI Emirates Probable Playing XI - कीरोन पोलार्ड (कप्तान), वृत्या अरविन्द, मुहम्मद वसीम, आंद्रे फ्लेचर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), नजीबुल्लाह जादरान, ड्वेन ब्रावो, बेस डे लीडे, जहूर खान, ट्रेंट बोल्ट, इमरान ताहिर

Sharjah Warriors Probable Playing XI - मोइन अली (कप्तान), क्रिस बेंजामिन, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), एविन लुईस, डेविद मलान, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, मोहम्मद नबी, जुनैद सिद्दीकी, कार्तिक मयप्पन, नवीन-उल-हक/नूर अहमद

Also Read: LIVE Score

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार