केप टाउन, 30 दिसम्बर | भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को एमिरेट्स एयरलाइंस को आड़े हाथों लिया। एयरलाइंस ने धवन के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रही उनकी पत्नी और बच्चों को विमान में जाने से रोक दिया था। भारतीय टीम ने सुबह दक्षिण अफ्रीका की जमीं पर कदम रखा। 

भारतीय टीम यहां तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।  धवन ने एमिरेट्स एयरलाइंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने धवन को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और बच्चों के साथ पत्नी ऐशा मुखर्जी का पहचान पत्र साथ लाने की सूचना नहीं दी थी। 

धवन ने ट्विटर पर लिखा, "एमिरेट्स विमानसेवा का बिल्कुल गैरपेशवर रवैया। मैं अपने परिवार के साथ दक्षिण अफ्रीका जा रहा था और मेरे बच्चे दुबई से दक्षिण अफ्रीका का विमान नहीं पकड़ सके। उन्होंने मुझसे बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र और अन्य कागजात मांगे जो उस समय हमारे पास नहीं थे।"

Advertisement


उन्होंने कहा, "वह दुबई हवाईअड्डे पर हैं वो कागजात आने का इंतजार कर रहे हैं। एमिरेट्स ने मुंबई में इस बारे में क्यों नहीं बताया। एमिरेट्स का एक कर्मचारी बिना किसी बात के बुरा व्यवहार कर रहा था।" वहीं विमानन कंपनी ने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा है कि वह सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के कानून का पालन कर रहे थे। 

Advertisement

धवन के ट्विट के बाद पाकिस्तान की खूबसूरत पत्रकार ने भी ट्विट कर कुछ बातें शिखर धवन को बताई। पाकिस्तान की शूबसूरत स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट जैनाब अब्बास ने ट्विट किया और कहा कि " साउथ अफ्रीका में आजकल चाइल्ड ट्रैफिकिंग खूब जोर से चल रही है जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका में बच्चे की बर्थ सर्टिफिकेट जरूर है। उन्हें सचमूच सबूत चाहिए कि जो बच्चा आपके साथ है वो सचमूच आपका है।

ये थोड़ा हैरान करने वाला है कि आपके पास पासपोर्ट में सभी दस्तावेज हैं लेकिन यही सच है। जैनाब अब्बास के ट्विट के बाद धवन ने रिप्लाई करते हुए कहा कि मैं उनके इस नियम को स्वीकार करता हूं लेकिन प्लेन वालों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। 


एमिरेट्स के प्रवक्ता ने कहा, "हम जानते हैं कि उनका परिवार तय कार्यक्रम के मुताबिक सफर नहीं कर सका। हमें असुविधा के लिए खेद है। हालांकि एक जून 2015 से दक्षिण अफ्रीका के नियमों के मुताबिक, 18 साल की उम्र से कम का कोई भी शख्स दक्षिण अफ्रीका आता है तो उसे अपने माता-पिता संबंधी कागज दिखाने पड़ेंगे।" सभी एयरलाइंस की तरह हमें भी हर देश के कानून का पालन करना पड़ता है और यह यात्रियों की भी जिम्मेदारी है जिन्हें यात्रा से जरूरी सभी संबंधित कागजात अपने साथ रखने होते हैं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार