ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 9 से 12 सितंबर 2026 तक एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर है।

Advertisement

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 194 रन से हराया था। लॉर्ड्स में मिली इस शानदार जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया। अब एजबेस्टन में इंग्लैंड के पास पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम करने का मौका होगा।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। जो रूट ही टीम की कप्तानी संभालेंगे। बल्लेबाजी में बेन डकेट, हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, ओली पोप, जेमी स्मिथ और जॉर्डन कॉक्स जैसे खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है।

टीम में युवा तेज गेंदबाज सोनी बेकर को भी बरकरार रखा गया है, जबकि सिर्फ एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर को आखिरी टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में इसके अलावा मुख्य गेंदबाज के रूप में ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, सैम कुक और जोश टंग के साथ गस एटकिंसन टीम का हिस्सा हैं।

स्पिन विभाग में मुख्य स्पिनर के तौर पर शोएब बशीर शामिल है। वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी जेमी स्मिथ और जॉर्डन कॉक्स के पास रहेगी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम
जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, सैम कुक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, एमिलियो गे, डैन लॉरेंस, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार