16 जून, नई दिल्ली। चोटिल होकर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। अगर बेन स्टोक्स अगले 6 महीने के दौरान ड्राइविंग करते पाए जाते हैं तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
Advertisement
तय गति सीमी से तेज गाड़ी चलाने के आरोप में दोषी पाए जाने के बाद नॉर्थेलरटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 14 दिसंबर 2016 तक ड्राइविंग ना करने का आदेश दिया है। अगर वह ड्राइविंग करते हुए देखे जाते हैं तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। स्टोक्स ने कोर्ट के सामनें चार मौकों पर निर्धारित गति से तेजी से ड्राइविंग करने की बात भी स्वीकारी।
Advertisement
बेन स्टोक्स पिछले साल एशेज सीरीज के फाइनल टेस्ट के दो दिन बाद 26 अगस्त 2015 को तय गति सीमा से तेज गाड़ी चलाते हुए कैमरे में दर्ज हो गए थे।