West Indies vs England 2nd T20I Highlights: कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler)  की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने रविवार (10 नवंबर) को बारबाडोस के केसिंग्टन ओवल मे खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जिसमें कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों में दो चौके और दो छक्के जड़कर 43 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 22 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम लिविंगस्टोन, डैन मुसली, साकिब मसूद ने 2-2 विकेट, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पारी की पहले ही गेंद में फिलिप सॉल्ट के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद बटलर और विल जैक्स ने दूसरे विकेट के लिए 129 रन जोड़े। पिछले मैच में फ्लॉप रहे बटलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 गेंदों में 83 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और छह छक्के लगाए। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ मैच भी चुना गया।  जैक्स ने 29 गेंदों में 38 रन औऱ लियाम लिविंगस्टोन ने 11 गेंदों में नाबाद 23 रन की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 2 विकेट औऱ अकील हुसैन ने 1 विकेट हासिल किया।

सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 नवंबर को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार