लंदन, 24जुलाई | महिला विश्व कप के फाइनल में रविवार को भारत को मात देकर चौथी बार इंग्लैंड को खिताब दिलाने वाली कप्तान हीथर नाइट जीत से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि जीतने के बाद वह अपनी मुस्कान छुपा नहीं पा रही हैं।  उन्होंने साथ ही अपनी टीम की तारीफ की है जिसने दवाब की स्थिति में बिखरने की बजाए अपने आप को संभाले रखा और भारत से जीत छीन ली। 

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी। इस तरह उसके हाथ से पहली बार विश्व विजेता बनने दूसरा मौका चला गया।

Advertisement

 टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी हुआ बीमार, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से हो सकता है बाहर

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नताली स्काइवर के 51 रन और सारा टेलर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए थे।

हीथर ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, "मैं मुस्कुराना रोक नहीं सकती। लड़कियों ने शानदार खेल खेला। हमने अपने लिए कुछ मुश्किल खड़ी की थीं, लेकिन हमने साथ ही कुछ करीबी मैच जीते। हम यह सब इसलिए कर पाए क्योंकि पिछले 18 महीनों में हमने दबाव की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया था।"

इंग्लैंड की जीत में छह विकेट लेने वाली तेज गेंदबाज अन्या श्रूबसोले का अहम योगदान रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। नाइट ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "अन्या श्रूबसोले हीरो हैं। उनका दिन शनादार रहा।" विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी। पूनम ने शानदार पारी खेली। उन्होंने कुछ अच्छी साझेदारियां की, लेकिन हमारी टीम ने दबाव का अच्छा सामना किया।"

Advertisement

 टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी हुआ बीमार, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से हो सकता है बाहर

नाइट ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "समर्थन करने के लिए सभी का शुक्रिया। इसका श्रेय ईसीबी और आईसीसी को जाता है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार