New Zealand vs England 2nd Test Day 2 Highlights:  इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड की कुल बढ़त 533 रन की हो गई है। दिन के अंत पर जो रूट 73 रन औऱ बेन स्टोक्स 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनो के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

Advertisement

दूसरी पारी में जैक क्रॉली के रूप में 9 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद जैकब बेथेल और बेन डकेट ने दूसरे विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी की। हालांकि दोनों ही खिलाड़ी शतक जड़ने से चूक गए। बेथेल ने 118 गेंदों में 96 रन, वहीं डकेट ने 112 गेदों में 92 रन की पारी खेली। इसके बाद पहली पारी में शतक जड़ने वाले ब्रूक ने 61 गेंदों में 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में टिम साउदी और मैट हनरी ने 2-2 विकेट और ग्लेन फिलिप्स ने 1 विकेट लिया है। 

इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक (123) और ओली पोप (66) की पारियों के दम पर 280 रन बनाए थे। जिसके जवाब मे न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 125 रनों पर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड को 155 रनो की विशाल बढ़त मिली। 

इंग्लैंड के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए गस एटकिंसन ने हैट्रिक लेते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं ब्रायडन कार्स ने भी 4 विकेट चटकाए, कप्तान बेन स्टोक्स औऱ क्रिस वोक्स ने भी 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार