England Squad For ODI and T20I Series vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी-20 इंटरनेशनल औऱ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने टीम की घोषणा कर दी है। जोफ्रा आर्चर टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनकी जगह ब्रायडन कार्स को मौका मिला है।

Advertisement

आर्चर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान लगी चोट से उबर रहे हैं। इसके कारण वह एशेज सीरीज के आखिरी दो टेस्ट से बाहर हुए।

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है। जैक क्रॉली की वनडे टीम में वापसी हुई है, जो आखिरी बार दिसंबर 2023 में खेले थे।

इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे की शुरूआत 22 जनवरी को तीन वनडे मैच की शुरूआत होगी। इसके बाद दूसरा वनडे 24 जनवरी को और तीसरा और आखिरी वनडे 27 जनवरी को खेला जाएगा। सभी मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होंगे।

इसके बाद 30 जनवरी, 1 और 3 फरवरी को टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के मैच होंगे। सभी मैच पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड अपने पहला मैच 8 फरवरी को नेपाल के खिलाफ खेलेगी।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम

Advertisement

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार