10 नवंबरर,राजकोट(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टेस्ट मैचों में 7 साल बाद ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम के खिलाफ भारत के किसी विदेशी टीम तीन क्रिकेटरों ने शतक लगाया है। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए अनुभवी बल्लेबाज जो रूट समेत बेन स्टोक्स और मोइन अली की हरफनमौला जोड़ी ने शानदार शतक लगाकर 537 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बेन स्टोक्स ने 128 रन, जो रूट ने 124 रन और मोइन अली 117 रन की दमकार पारी खेली।  राहुल द्रविड़ की वापसी होगी टीम इंडिया में, वर्ल्ड टी - 20 के लिए जुड़ेगें

इससे पहले 2009 अहमदाबाद टेस्ट मैच में श्रीलंका की तरफ से एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे।

उसके बाद अब तक दुनिया की कोई भी टीम भारत में ऐसा नहीं कर पाई थी। नवंबर 2009 में खेले गए इस टेस्ट मैच में श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में महेला जयवर्धने (275), तिलकरत्ने दिलशान (112) और प्रसन्ना जयवर्धने (154 नाबाद) ने शतक लगाए थे। श्रीलंका ने पहली पारी 7 विकेट पर 760 रन बनाकर घोषित की थी।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार