लाहौर, 7 जुलाई| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नवीनतम शेड्यूल की सोमवार को पुष्टि की। इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी 20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करेगी।

Advertisement

पाकिस्तान की टीम मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर पांच से नौ अगस्त के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा व तीसरा टेस्ट मैच साउथैम्पटन के एजेस बाउल में 13 से 17 अगस्त तक और 21 से 25 अगस्त तक खेला जाएगा।

Advertisement

इसके बाद दोनों टीमें फिर से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर लौट आएंगी, जहां उन्हें 28, 30 अगस्त और एक सितंबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

पाकिस्तान की टीम 29 जून से ही वॉरसेस्टरशायर में 14 दिन के अपने क्वरंटाइन पीरियड में है। 13 जुलाई को टीम डर्बीशायर जाएगी और फिर उसके बाद एक अगस्त को मैनचेस्टर पहुंचेगी।

पाकिस्तान टीम के ट्रेनिंग और मैच शेड्यूल

6-12 जुलाई - प्रैक्टिस, इंट्रा-स्क्वाड मैच और न्यू रोड पर आराम

Advertisement

13 जुलाई - डर्बीशायर की यात्रा

15-30 जुलाई - अभ्यास, इंट्रा-स्क्वाड मैच और बाकी, द काउंटी ग्राउंड

1 अगस्त - मैनचेस्टर की यात्रा

Advertisement

5-9 अगस्त - पहला टेस्ट, ओल्ड ट्रैफर्ड

10 अगस्त - साउथेम्प्टन की यात्रा

13-17 अगस्त - दूसरा टेस्ट, एजेस बाउल

Advertisement

21-25 अगस्त - तीसरा टेस्ट, एजेस बाउल

26 अगस्त - मैनचेस्टर की यात्रा

28 अगस्त - पहला टी-20 इंटरनेशनल, ओल्ड ट्रैफर्ड

Advertisement

30 अगस्त - दूसरा टी-20 इंटरनेशनल, ओल्ड ट्रैफर्ड

1 सितंबर – तीसरा टी-20 इंटरनेशनल, ओल्ड ट्रैफर्ड

2 सितंबर- लाहौर के लिए प्रस्थान
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार