England Women vs Bangladesh Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आठवां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच मंगलवार, 07 अक्टूबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच ODI में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है जो कि साल 2022 के वर्ल्ड कप में हुआ था। इस मुकाबले को इंग्लिश टीम ने 235 रनों का लक्ष्य डिफेंड करते हुए पूरे 100 रनों से जीता था।

Advertisement

ENG-W vs BAN-W, ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 07 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

Barsapara Cricket Stadium, Guwahati Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आठवां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां ODI क्रिकेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 216 रन रहा है। इस मैदान पर अब तक सिर्फ 5 ODI इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 3 रन चेज और 2 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता।

Advertisement

जान लें कि गुवाहाटी के मैदान पर आखिरी ODI मुकाबला इंग्लैंड वुमेंस और साउथ अफ्रीका वुमेंस के बीच खेला गया था जिसे इंग्लिश टीम ने 14.1 ओवर में 70 रनों का लक्ष्य हासिल करके 10 विकेटों से मुकाबला जीता। बता दें कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम 20.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई थी और सिर्फ 69 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

ENG-W vs BAN-W ODI Head To Head Record

कुल - 01
इंग्लैंड - 01
बांग्लादेश - 00

Advertisement

ENG-W vs BAN-W, ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

ENG-W vs BAN-W, ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

इंग्लैंड टीम से नेट साइवर ब्रंट, लिन्से स्मिथ, और सोफी एक्लेस्टोन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो रुबिया हैदर, शोर्ना एक्टर, मारूफा एक्टर अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

England Women vs Bangladesh Women Probable Playing XI

England Women Probable Playing XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिसा कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

Advertisement

Bangladesh Women Probable Playing XI:  फरगना हक, रुबिया हैदर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभना मोस्टरी, शोर्ना एक्टर, फाहिमा खातून, नाहिदा एक्टर, राबिया खान, मारूफा एक्टर, निशिता अख्तर निशी।

England Women vs Bangladesh Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के आठवे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

ENG-W vs BAN-W Match Prediction, ENG-W vs BAN-W Pitch Report, ENG-W vs BAN-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match ENG-W vs BAN-W, ENG-W vs BAN-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, England Women vs Bangladesh Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार