England Women vs Sri Lanka Women Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 12वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार, 11 अक्टूबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2023 में खेला गया था जिसमें इंग्लिश टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 273 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 161 रनों से शानदार जीत हासिल की थी। ये भी जान लीजिए कि श्रीलंकन टीम ODI में इंग्लैंड को आज तक सिर्फ और सिर्फ एक ही मुकाबला हरा पाई है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि इंग्लैंड अपना दबदबा कायम रखती है या श्रीलंका वर्ल्ड कप के मंच पर इंग्लिश टीम को धूल चटाती है।

Advertisement

ENG-W vs SL-W ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 11 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 12वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 181 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 100 रन डिफेंड और 69 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 232 रन रहा है।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि कोलंबो के मैदान पर आखिरी वनडे मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था जो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 221 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 107 रनों से जीता। इस मैच में 86.3 ओवर के खेल में 335 रन बने और 19 विकेट गिरे।

ENG-W vs SL-W ODI Head To Head Record

कुल - 20
इंग्लैंड - 17
श्रीलंका - 01
बेनतीजा - 02

Advertisement

ENG-W vs SL-W ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

ENG-W vs SL-W ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

इंग्लैंड टीम से नेट साइवर ब्रंट और सोफी एक्लेस्टोन स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो चमारी अट्टापट्टू और इनोका राणावीरा अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

England Women vs Sri Lanka Women Probable Playing XI

England Women Probable Playing XI: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैम्ब, एलिसा कैप्सी, सोफी एक्लेस्टोन, चार्ली डीन, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल।

Advertisement

Sri Lanka Women Probable Playing XI: चमारी अट्टापट्टू(कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा।

England Women vs Sri Lanka Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के 12वें मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

ENG-W vs SL-W Match Prediction, ENG-W vs SL-W Pitch Report, ENG-W vs SL-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match ENG-W vs SL-W ENG-W vs SL-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, England Women vs Sri Lanka Women

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार