इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला पहलवान को देखा जा सकता है जो बॉलीवुड अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति ज़िंटा से हूबहू मिलती-जुलती दिख रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग अंदाजा लगाने लगे कि क्या प्रीति ज़िंटा ने WWE में डेब्यू कर लिया है।

Advertisement

हालांकि, ये दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो में जो महिला दिख रही हैं, वो प्रीति ज़िंटा नहीं बल्कि आयरलैंड की रेसलर लायरा वाल्किरिया हैं। उनका चेहरा प्रीति ज़िंटा से काफी मिलता है, खासकर उनके डिंपल और मुस्कान की वजह से लोग भ्रमित हो गए। लायरा वाल्किरिया एक जानी-मानी WWE रेसलर हैं जो अपनी तेज-तर्रार मूव्स और रिंग में दमदार प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं।

Advertisement

वो पहली NXT नॉर्थ अमेरिकन विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं और NXT UK की भी प्रतिभागी रही हैं। उनके शानदार तकनीकी खेल और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की खूब सराहना की जाती है। 2024 में WWE ड्राफ्ट के दौरान उन्हें RAW ब्रांड में शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने डकोटा काई, ज़ोई स्टार्क और इयो स्काई जैसी मजबूत रेसलर्स को हराया और फाइनल तक पहुंचीं।

हालांकि, फाइनल में वो निया जैक्स से हार गईं। इसके अलावा, वो WWE की पहली महिला इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रह चुकी हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें WWE के सबसे उभरते सितारों में शामिल कर दिया है। हाल ही में लायरा वाल्किरिया ने अपने साथी आयरिश रेसलर एलजे क्लेरी से सगाई की है। उन्होंने ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर प्रीति ज़िंटा की बात करें तो वो बॉलीवुड की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। इसके साथ-साथ वो आईपीएल टीम पंजाब किंग्स की सह-मालकिन भी हैं। वो टीम के हर मैच में जोश और उत्साह के साथ मौजूद रहती हैं। उनकी मैनेजमेंट शैली और फैंस के साथ उनका जुड़ाव टीम की पहचान का बड़ा हिस्सा है। ऐसे में इस वायरल वीडियो से जुड़ी अटकलें पूरी तरह से गलतफहमी पर आधारित हैं। WWE की स्टार लायरा वाल्किरिया और प्रीति ज़िंटा सिर्फ देखने में मिलती हैं, लेकिन दोनों का पेशे से कोई संबंध नहीं है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार