सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (76) की शानदार पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 135 रनों का लक्ष्य दिया है। अगर इस मैच में डु प्लेसिस का बल्ला नहीं चलता तो सीएसके की पारी 100 रन के भीतर भी सिमट सकती थी।

Advertisement

फाफ ने 55 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का भी लगाया जो 100 मीटर दूर जाकर गिरा। फाफ ने ये छक्का सीएसके की पारी के 19वें ओवर में जड़ा। अर्शदीप जो पंजाब के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे उनकी भी फाफ ने जमकर पिटाई की।

Advertisement

अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर की चौथी गेंद ओवरपिच डाल दी और फाफ ने इस गेंद पर विशालकाय छक्का जड़ दिया। इस छक्के को देखकर सीएसके के फैंस और उनका जगआउट खुशी से झूम उठा। वहीं, वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि रैना भी इस छक्के से प्रभावित दिखे।

अगर इस मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन को दो-दो विकेट मिले जबकि मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट मिला। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब की टीम 135 रन के लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार