चेन्नई सुपर किंग्स ने बुधवार (10 मई) को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और मज़बूत कर लिया। चेन्नई और दिल्ली के बीच हुए इस मैच में वैसे तो कई मजेदार पल देखने को मिले लेकिन मैच खत्म होने के बाद एक नज़ारा देखने को मिला जिसे शायद ही आपने इससे पहले कभी देखा होगा।

Advertisement

इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक फैन स्टेडियम में खाली सीटों पर लेटकर मोबाइल में मैच देख रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीचे की सीटों पर काफी फैंस बैठे हुए हैं लेकिन ऊपर की सीटें खाली थी और इसी चीज का फायदा उठाते हुए इस फैन ने लेटकर अपने मोबाइल में मैच देखना शुरू कर दिया।

Advertisement

फैंस इस बात से हैरान हैं कि स्टेडियम में पहुंचकर मोबाइल में मैच कौन देखता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और यूजर्स इस फैन को पागल तक कह रहे हैं। जबकि कुछ लोग सवाल कर रहे हैं कि अगर इसे मोबाइल पर ही मैच देखना था तो ये स्टेडियम में क्या करने गया। इस घटना के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर आईपीएल 2023 के 55वें मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर प्लेऑफ की तरफ मज़बूती से कदम बढ़ा दिया है। चेन्नई की 12 मैचों में ये सातवीं जीत है और अब धोनी की टीम के 15 पॉइंट्स हो चुके हैं और वो अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, दिल्ली की टीम इस मैच में हार के साथ ही प्लेऑफ की रेस से लगभग-लगभग बाहर हो गई है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या धोनी की टीम अंक तालिका में पहले या दूसरे स्थान पर फिनिश कर पाती है या नहीं क्योंकि अगर चेन्नई की टीम पहले या दूसरे स्थान पर रही तो उन्हें फाइनल खेलने के लिए एक अतिरिक्त मौका मिलेगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार