आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के ऑलरांडर शेरफेन रदरफोर्ड ने कुछ ऐसा किया है जिसके कारण क्रिकेट फैंस को हैरानी हुई है और यह खिलाड़ी सुर्खियों में बना हुआ है। 

Advertisement

अभी हाल ही में बीते 10 नवंबर को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवी बार आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। रदरफोर्ड आईपीएल में मुंबई की टीम में शामिल थे लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में इन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। रदरफोर्ड ने यह टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सीधे कराची का रुख किया जहां उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेना है। रदरफोर्ड पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स की ओर से खेलते है। 

Advertisement

लेकिन जब इस ऑलराउंडर ने कराची एयरपोर्ट पर कदम रखा तो इन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी पहन रखी थी। इसके अलावा इन्होंने जो मास्क पहन रखा था उसपर भी मुंबई इंडियंस की टीम का Logo था जिसके बाद कई क्रिकेट फैंस ने इस मामले पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।  

कराची किंग्स के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने शेरफेन रदरफोर्ड की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,"प्लेऑफ के लिए शेरफेन रदरफोर्ड का आगमन हो चूका है। कराची किंग्स फिर से तैयार है।"

 

एक फैन ने लिखा कि भाई साहब आईपीएल में खेलकर सीधा कराची चले आए वो भी मुंबई इंडियंस की जर्सी और मास्क लगाकर। 
 

Advertisement

एक अन्य फैन ने लिखा कि कराची किंग्स है या मुंबई इंडियंस। क्या होगा इन लोगों का।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार