भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच (शुक्रवार) 17 जून को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान ऋषभ पंत फ्लॉप साबित हुए और एक गैर-जिम्मेदारी भरा शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। पंत के आउट होते ही फैंस का पाला एक बार फिर हाई हो चुका है और अब उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

Advertisement

ऋषभ पंत ने सीरीज के चौथे टी20 मैच में 23 गेंदों का सामना करते हुए केवल 17 रन बनाए। पंत अपनी पारी में महज़ दो चौके ही लगा सके और इसके बार एक बार फिर बाहर की गेंद पर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। यही कारण है अब सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है। 

Advertisement

सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि पंत को टी20 क्रिकेट से बाहर को रास्ता दिखाया जाना चाहिए। वहीं कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं जो पंत की खराब फॉर्म को कप्तानी का प्रेशर बता रहे हैं। ऋषभ के आउट होते ही लगातार ही फैंस के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, जिनमें से कुछ हम आपको दिखाते हैं।

बता दें कि ऋषभ पंत ने बतौर भारतीय कप्तान सीरीज में महज़ 57 रन बनाए हैं। चौथे मैच की बात करे तो पंत का स्ट्राइक रेट 73.91 का रहा जो कि एक चिंता का विषय है। गौरतलब है कि हाल ही में क्रिकेट एक्सपर्ट भी यह मान चुके है कि ऋषभ पंत की खराब फॉर्म टी20 टीम से उन्हें बाहर कर सकती है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार