25 सितंबर, कानपुर (CRICKETNMORE)।  कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत के फीरकी गेंदबाज अश्विन ने कमाल करते हुए टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने 200 विकेट 37 टेस्ट मैच खेलकर पूरे किए हैं। ऐसा करते ही अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

इस मामले में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के क्लैरी ग्रिमेट हैं जिन्होंने 36 टेस्ट मैच में 200 विकेट चटकाए थे।

भारत के तरफ से तेजी से 200 विकेट लेने वाले अश्विन पहले गेंदबाज बन गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले हरभजन सिंह ने 46 टेस्ट मैच में 200 विकेट पूरे किए थे तो वहीं कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट 47 टेस्ट मैच में पूरे करने में सफलता पाई थी।

Advertisement

जिस तरह से अश्विन अपनी गेंदबाजी से कमाल कर रहे हैं इसी अंदाज से यदि अश्विन टेस्ट करियर खत्म होने तक 800 विकेट तक पहुंच सकते हैं।

एक आकलन के अनुसार इसी अंदाज में अश्विन गेंदबाजी लगातार करते रहे तो यदि अश्विन 148 टेस्ट मैच खेलने में सफल रहे तो अश्विन के खाते में 800 विकेट दर्ज होगें।

Advertisement

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मुथैय्या मुरली धरन के नाम 800 विकेट 133 टेस्ट मैच में हासिल किए हैं। यानि अश्विन को दुनिया का नंबर वन गेंदबाज बनना है तो आने वाले समय में  वर्तमान से भी अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा।

भारत के तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुंबले ने 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए हैं। भारत के तरफ से टॉप 10 सर्वाधिक विकेट लेने की सूची में अश्विन अब 200 विकेट के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अश्विन सबसे तेज टेस्ट क्रिकेट में .....
50 विकेट:   9 टेस्ट
100 विकेट: 18 टेस्ट
150 विकेट: 29 टेस्ट
200 विकेट: 37 टेस्ट
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार