शनिवार को चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 13 रनों से जीत हासिल की। मौजूदा चैंपियन मुंबई की इस जीत के हीरो रहे ऑलरआउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard), जिन्होंने किफायती गेंदबाजी की और 22 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 25 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

मैन ऑफ द मैच पोलार्ड ने अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में 200 छक्के भी पूरे कर लिए। इस टूर्नामेंट में यह आंकड़ा छूने वाले पोलार्ड कुल छठे और तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के पूरे करने के मामले में पोलार्ड ने एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है और तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पोलार्ड ने 150 पारियों में 200 छक्के पूरे किए हैं। 

जबकि आईपीएल धोनी ने 165, कोहली ने 180 और रोहित ने 185 पारियां खेलकर 200 छक्के पूरे किए थे।

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है,जिन्होंने इसके लिए सिर्फ 68 पारियां खेली थी। एबी डी विलियर्स 137 पारियों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार